कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज के दिन आपको किसी भी कार्य को सावधानी के साथ करना होगा। यदि कुछ गोपनीय बातें हैं,तो उन्हें आज आपको किसी से साझा नहीं करना है,नहीं तो आपको धोखा मिल सकता है। यदि आपने किसी को धन उधार दिया तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है,इसलिए सावधान रहें। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई सूचना सुनने को मिलेगी। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को कोई नया पदभार मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य के जन्मदिन आदि का जश्न हो सकता है।