कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों को महिला मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपसी होड़ के कारण आपसे कामों में कुछ गड़बड़ी हो सकती है। नौकरी के साथ-साथ यदि आप किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा भी पूरी होगी। संतान से यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरे उतरेंगे। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई से ध्यान भटक सकता है, जिसके लिए उन्हें अपने सीनियर से बातचीत करनी होगी।