कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कुछ नए प्रयास करेंगे। किसी सरकारी योजना में धन लगाना आपको अच्छा रहेगा। आप अपने मन में चल रही उलझन को लेकर अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। किसी प्रॉपर्टीज संबंधित विवाद में आपको अपनी आंख व कान खुले रखने होंगे, नहीं तो साथी आपको धोखा दे सकता है। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों के साथ कोई फ्रॉड हो सकता है, इसलिए चौकन्ना रहें। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।