कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से कार्य करने के लिए रहेगा। आपकी प्रतिभा में निखार आएगा और आपको कुछ नई कामों को करने के लिए भी कोई परिजन सलाह दे सकता है। आपको अपने किसी गलती को दोहराना नहीं है। आज किसी संपत्ति का सौदा बहुत ही सावधानी से करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको कार्यक्षेत्र में किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो आपको कोई गलत सलाह दे सकता है।