कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मन की इच्छा की पूर्ति के लिए रहेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। यदि आपने किसी निवेश को किया था, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको किसी पारिवारिक समस्या को लेकर वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करनी होगी, नहीं तो रक्त संबंधी रिश्तों में दूरियां आने की संभावना है। आपकी माताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है।