कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यवसाय में कोई नुकसान लेकर आने वाला है। आपको पार्टनरशिप में किसी काम को करने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। नौकरी कर रहे लोगों को अपने कामों में सावधानी बरतनी होगी। आप यदि किसी वाहन की खरीदारी करना चाहते थे, तो अभी कुछ समय के लिए रुक जाएं। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजर अंदाज ना करें, नहीं तो बाद में वह किसी बड़ी बीमारी का रूप ले सकती हैं।