कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनो भरा रहने वाला है। आपको किसी काम को लेकर सोच विचार करना होगा। आपके सहयोगी आपको काम को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आप अत्यधिक काम के कारण थकावट महसूस करेंगे। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। किसी काम को लेकर आपको मेहनत अधिक करनी होगी, तभी वह पूरा होगा। आप मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। संतान को तरक्की करते देख आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप यदि कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उसे भी आसानी से पूरी कर सकेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लग सकती हैं।