कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके खर्चों में बढ़ोतरी लेकर आएगा,जिसके कारण आपका स्वास्थ्य कमजोर रहेगा और आप किसी वाद विवाद में भी बोल सकते हैं और आपको घर परिवार में सदस्यों की आवश्यकता की पूर्ति करने के लिए किसी से धन लेना पड़ सकता है। जिसे आपको चुका पाना मुश्किल होगा,इसलिए आपको सावधान रहना होगा। आपको कुछ कार्य में देरी होने के कारण आप परेशान रहेंगे और अपने किसी परिवार के सदस्य पर गुस्सा भी उतार सकते हैं,जिसके कारण वह आपसे नाराज रहेंगे,लेकिन आपको मित्रों का कोई भरपूर सहयोग मिलेगा।