कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज आप अच्छे मूड में नजर आएंगे,लेकिन आपको किसी से भी भला बुरा बोलने से बचना होगा,जो लोग सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत हैं,उन्हें कुछ जनसभाएं भी करने का मौका मिलेगा। आपके कुछ शत्रु आपके पीछे आपकी बुराई करते नजर आएंगे। आपको आज अपने किसी मित्र के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है। नवविवाहित जातकों के जीवन में आज नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपका कोई अपना परिचित आपके घर दावत पर आ सकता है,जिसमें आपको धन खर्च करना होगा। कुछ खर्चे आपको मजबूरी में भी करने पड़ेंगे।