कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सावधानी व सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। माता जी को यदि कोई पैरों से संबंधित समस्या चल रही है, तो आपको उसके लिए कुछ टेस्ट कराने होंगे। आप अपनी मेहनत पर भरोसा रखें। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई मौका मिल सकता है। आप अपने जीवनसाथी की किसी मन की इच्छा को पूरा करने की कोशिश में लगे रहेंगे।