कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपका कोई विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है। आपको किसी नई प्रॉपर्टी की प्राप्ति हो सकती है। कानूनी मामलों में आपको पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। यदि आप उसमें ढील देंगे, तो वह बढ़ सकती है। आपने यदि किसी से धन उधार लिया था,तो वह भी आपसे वापस मांग सकते हैं। आपको अपने भाइयों की कोई बात बुरी रख सकती है। जीवनसाथी आपके कामों में पूरा साथ देंगे, इसलिए आपको उनका सम्मान करना होगा। आपके मन में कुछ उलझनें रहने के कारण आप परेशान रहेंगे।