कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज आपको आपके निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा। आपको अधिकारियों का साथ और सहयोग भी भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। कार्यक्षेत्र में यदि आपसे कोई गलती हुई थी, तो आपको उसके लिए माफी मांगने पड़ सकती है। आप कोई काम आज अपने पिताजी से पूछ कर करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, लेकिन लेनदेन से संबंधित मामले में आप अपने आंख कान खुले रखें। आपके मित्र की ओर से आपको कोई उपहार प्राप्त हो सकता है।