कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है। रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। माताजी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप करने लेकर जा सकते हैं। सरकारी योजनाओं में धन लगाने से अच्छा लाभ मिलेगा। यदि आप किसी काम के पूरा न होने से लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो वह भी पूरी हो सकती है। आप परिवार के सदस्यों के साथ मिल बैठकर कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे।