कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन संपत्ति को बढ़ाने वाला रहेगा और निजी विषयों में आप प्रभावशाली बनी रहेंगे। परिजनों के साथ आप आनंद में समय व्यतीत करेंगे और आप अपनी कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे। आपका आत्मविश्वास आज चरम पर रहेगा और आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा होता दिख रहा है, लेकिन आप किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ उठाएंगे। आपको किसी काम के चलते अपने भाइयों से मदद मांगनी पड़ सकती है, जो आपको आसानी से मिल जाएगी। व्यापार में यदि आप कोई लेनदेन करें, तो उसमें पूरी लिखापढ़ी करके करें।