कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको धन संबंधित मामलों में अच्छी खासी मदद मिलेगी और आप कुछ नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बनाएंगे। आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन उधार लेने से बचना होगा, नहीं तो इससे आपके आपसी रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है। आपको किसी पुराने मित्र से मिलकर किसी सरकारी योजना में धन लगाने से पहले सोच विचार अवश्य करना होगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।