कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई में पूरे सजग रहेंगे और कुछ अन्य प्रतियोगिताओं में भी भाग ले सकते हैं। आपको अपने अच्छे कामों से अपनी पहचान बढ़ानी होगी। राजनीति के क्षेत्र में कार्यरत लोग आज किसी बड़े नेता से मिल सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को अधिकारियों से किसी बात पर वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। यदि आज आप कुछ फरमाइशें करेंगे,तो वह उसे पूरी होगी।