कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपको अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाना होगा। संतान को तरक्की करते देख आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपका मनोबल ऊंचा रहेगा। पारिवारिक समस्याएं आपको परेशान करेंगी, लेकिन आप उनका समाधान बड़े सदस्यों की मदद से खोजने में कामयाब रहेंगे। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। आपका कोई नया काम करने का सपना पूरा हो सकता है।