धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने के लिए सही रहेगा। आप अपने परिवार के किसी सदस्य के भविष्य से संबंधित फैसले को ले सकते हैं। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आपको कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। पारिवारिक धन संपदा हाथ में होने के बावजूद भी आपके मन में अशांति बनी रहेगी। आपको मित्रों का भी भरपूर सहयोग मिलेगा, लेकिन आपको संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ सूचना मिलेगी, जिससे आपका उत्साह और बढ़ेगा।