धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचना होगा और आप अपने कामों को भी समय रहते पूरा करेंगे। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होने से आज आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आप किसी बड़े निवेश की तैयारी कर सकते हैं, जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें किसी बड़े काम में हाथ डालने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।