धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको कामों को लेकर लापरवाही करने से बचना होगा। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप पूरा ध्यान दें। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। विद्यार्थियों को शिक्षा से संबंधित यदि कुछ समस्याएं आ रही थी, तो वह भी दूर हो सकती हैं। आपकी किसी पुरानी गलती को लेकर पछतावा होगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।