धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शुभ और मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा करने के लिए रहेगा। परिवार में आज किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है और धन-धान्य में वृद्धि होगी,लेकिन आपको आज कुछ लाभ के अवसरों को पहचानकर उन पर अमल करना होगा। जीवन साथी से चल रही अनबन समाप्त होगी और रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आप प्रसन्न रहेंगे और उनकी आवभगत में दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे। आपका कोई सामाजिक कार्य आज आपकी तरक्की का कारण बनेगा,जिसमें आपका भव्य स्वागत किया जा सकता है।