धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को नहीं आने देना है,नहीं तो आप किसी गलत काम में भी हाथ डाल सकते हैं। आपके परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा,जिसके कारण परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे। भाई बंधुओं से चल रहा विरोध समाप्त होगा। आप मित्रों के साथ किसी निवेश संबंधी योजना में धन लगाने की सोचेंगे,लेकिन आपको परिवार का कोई सदस्य भला बुरा भी बोल सकता है,जिसकी बात का आपको बुरा नहीं मानना है। जीवनसाथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के बीच कुछ तनातनी रहेगी।