धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। कार्य क्षेत्र में आपको प्रमोशन मिल सकता है, जिस कारण आपको एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। जो जातक नौकरी में बदलाव करना चाहते हैं उनके लिए समय अनुकूल है। छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको अपने किसी मित्र से आज अपने मन की बात कहने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा।