धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अप्रत्याशित लाभ दिलाने वाला रहेगा। बड़े लक्ष्यों पर आपको पूरा फोकस बनाए रखना होगा। कारोबार में कुछ नए संबंध आपके लिए लाभदायक रहेंगे। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति हो सकती है। आप दूसरों की हितों की बात करेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी सम्मान से नवाजा जा सकता है। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप लाभ के अवसरों पर भी ध्यान दें, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई अच्छा मौका मिल सकता है।