धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुख समृद्धि में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप किसी दूसरी बातों को उजागर ना करें। व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा, जिससे उन्हें अपने व्यापार में अच्छा उछाल देखने को मिलेगा, जो उनकी तरक्की कराएगा। आपकी कोई मन की इच्छा की पूर्ति होने से आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं।