फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Dhanu Rashifal: धनु राशि वालों के लिए खास रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Tue, 30 Dec 2025 05:05 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

आज आपको बड़ों का सहयोग और सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलेगा। आप अपनी बुद्धि और विवेक से निर्णय लेकर लोगों को हैरान करेंगे। आपके अंदर कुछ एक्स्ट्रा एनर्जी रहने से आप कामों को समय से निपटाने में लगे रहेंगे।
विज्ञापन
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनु राशि  

विज्ञापन

धनु राशि के लोग उत्साही, घुमक्कड़ और खुले विचारों वाले होते हैं। इन्हें स्वतंत्रता पसंद होती है और ये जीवन को खुलकर जीने में विश्वास रखते हैं। ये धार्मिक और आध्यात्मिक झुकाव रखते हैं और ज्ञान प्राप्ति में रुचि रखते हैं। ये मज़ाकिया और खुशमिज़ाज होते हैं, लेकिन कभी-कभी बेपरवाह और बेबाक भी हो सकते हैं। ये यात्रा, शिक्षा, अध्यापन और दर्शन जैसे क्षेत्रों में सफल होते हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल

ज्योतिष के अनुसार, धनु राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:  
ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ  

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आपको बड़ों का सहयोग और सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलेगा। आप अपनी बुद्धि और विवेक से निर्णय लेकर लोगों को हैरान करेंगे। आपके अंदर कुछ एक्स्ट्रा एनर्जी रहने से आप कामों को समय से निपटाने में लगे रहेंगे। आपका ध्यान इधर-उधर के कामों में भी लग सकता है। आपको अपनी संतान की संगति पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा को लेकर आप अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं।
विज्ञापन

शुभ रंग: गोल्डन

उपाय

  • अपनी व्यावसायिक योजनाओं को भगवान शिव के आशीर्वाद से शुरू करें।  
  • धनु राशि के लोगों के लिए भगवान सूर्य को लाल फूल अर्पित करना शुभ माना जाता है।
  • किसी जरूरतमंद को अनाज का दान करें।  
  • अपने माता-पिता को समय दें और उनका आशीर्वाद लें।  

विज्ञापन




Numerology: मूलांक 1 वालों की किसके साथ बनेगी सबसे बेहतर जोड़ी? जानें आपके लिए कौन है उपयुक्त जीवनसाथी
Numerology: किनके साथ बनती है मूलांक 2 वालों की सबसे अच्छी जोड़ी? जानें कौन बन सकता है आपका जीवनसाथी
Numerology: मूलांक 3 वालों की सबसे अच्छी जोड़ी किन मूलांकों के साथ बनती है? जानें क्या कहता है अंक शास्त्र

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें