धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको घर बाहर से एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी, जो आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगी। आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार रहेगा, जिससे आप अपने सभी कामों को आसानी से समय पर पूरे कर पाएंगे। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। जीवनसाथी को आप कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं, लेकिन उसमें आप अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें। आपकी कोई पुरानी गलतियां परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है।