धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपको आज किसी परिजन से गुप्त धन मिल सकता है, जिसकी आपको मिलने की संभावना कम थी। किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिलती दिख रही है। परिवार में किसी बात को लेकर यदि वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करके आगे बढ़ें, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी संतान यदि किसी बात को लेकर नाराज चल रही थी, तो आप उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करेंगे। आपके बॉस आपके कामों से प्रसन्न रहेंगे।