धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। आप किसी काम को कल पर न टाले, नहीं तो उसे पूरा करने में समस्या अवश्य आएगी और आप अपनी संतान की सेहत को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। परिवार का कोई सदस्य यदि घर से दूर नौकरी में कार्यरत है, तो उसे परिवार के सदस्यों की याद सता सकती हैं। आपको किसी नए वाहन की खरीदारी करना भी अच्छा रहेगा। यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें आपको वाहन सावधानी से चलना होगा।