धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याएं लेकर आने वाला है। आप यदि किसी यात्रा पर जाए, तो उसमें अपने कीमती सामानों का विशेष ध्यान दें। आपको धन हानि होने के योग भी बनते दिख रहे हैं, इसलिए किसी भी बाहरी व्यक्ति से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। मनोरंजन के कार्यक्रमों में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा और वाहन चलाते समय आप सावधानी बरतें, जो जातक नौकरी में कार्यरत हैं उन्हें आज मान सम्मान मिलता दिख रहा है।