धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपके बिजनेस में यदि कुछ धन डूबा हुआ था, तो वह आपको मिल सकता है। आपको कोई किसी काम को पार्टनरशिप में करने के लिए अपने परिवार के बड़े सदस्यों से बातचीत की आवश्यकता होगी। यदि भाई या बहन के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो उसके लिए आप अपने मित्र से बातचीत कर सकते हैं। यदि आपने अपने धन को शेयर मार्केट आदि में निवेश करने के लिए कोई प्लानिंग की है, तो आपका वह प्लान सफल रहेगा।