धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए सावधानी व सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आपका कोई कानूनी कार्य सिरदर्द बन सकता है,इसलिए आपको उसकी सुध बुध लेनी होगी। व्यवसाय कर रहे लोगों के सामने नए-नए मौके होंगे,लेकिन उन्हें पहचानना होगा। आपको अपने किसी परिजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। आपको किसी व्यक्ति के कहने में आकर किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने से बचना होगा,नहीं तो आपको कोई भारी नुकसान हो सकता है।