धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। आप अपने कुछ महत्वपूर्ण निर्णय को लेने में जीवनसाथी से सलाह मशवरा करेंगे। आपको बिजनेस में आपका रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। जीवन साथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आप नौकरी के साथ-साथ किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना सकते हैं, जिसके लिए आप समय निकालने में कामयाब रहेंगे।