धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति प्राप्ति के लिए रहेगा। आपका यदि कोई संपत्ति संबंधित मामला कानून में चल रहा है,तो उसमें भी आपको जीत मिलेगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोग अभी कुछ और समय परेशान रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलने से आपको खुशी होगी। आप किसी नए काम की शुरुआत करने से पहले माता-पिता से बातचीत अवश्य करें।