धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में कुछ कमी रहेगी,लेकिन व्यवसाय में आपको अपने मन की किसी भी बात को दूसरों के सामने उजागर नहीं करना है। यदि आपने ऐसा किया,तो दूसरे इसका फायदा उठा सकते हैं। आपका सामाजिक क्रियाकलापों में भी खूब मन लगेगा। व्यवसाय में आपको कुछ आपके रुके हुए धन की प्राप्ति होगी,जिसके कारण आप अपनी काफी धन संबंधित समस्याओं को हल कर पाएंगे। आपको संतान की किसी फरमाइश को पूरा करना होगा,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं। आपको अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखना बेहतर रहेगा नहीं तो आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है।