धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचने के लिए रहेगा और कामकाज कर रहे लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको किसी से उधार लेनदेन करने से बचना होगा और किसी से कोई डील फाइनल करते समय सूझबूझ दिखाएं और अपने बात स्पष्ट रखें, नहीं तो आपको कोई धोखा हो सकता है। आय और व्यय में संतुलन बनाए रखें, नहीं तो आपकी धन व्यय करने की गति में तेजी के कारण आपको समस्या हो सकती है।