Aaj Ka Dhanu Rashifal: आज का दिन आपके लिए कुछ नए संपर्कों से लाभ लेकर आएगा। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी।
धनु राशि के लोग उत्साही, घुमक्कड़ और खुले विचारों वाले होते हैं। इन्हें स्वतंत्रता पसंद होती है और ये जीवन को खुलकर जीने में विश्वास रखते हैं। ये धार्मिक और आध्यात्मिक झुकाव रखते हैं और ज्ञान प्राप्ति में रुचि रखते हैं। ये मज़ाकिया और खुशमिज़ाज होते हैं, लेकिन कभी-कभी बेपरवाह और बेबाक भी हो सकते हैं। ये यात्रा, शिक्षा, अध्यापन और दर्शन जैसे क्षेत्रों में सफल होते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, धनु राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ नए संपर्कों से लाभ लेकर आएगा। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। आप अपनी जीवनशैली को सुधारने के लिए खर्च भी अधिक करेंगे। आपकी किसी बात को लेकर कार्यक्षेत्र में कहासुनी होने की संभावना है। आपके विरोधी भी आज आपको परेशान करने से कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आपको किसी से मांगकर वाहन चलाने से बचना होगा और कामों को लेकर आप नीति बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
उपाय
अपनी व्यावसायिक योजनाओं को भगवान शिव के आशीर्वाद से शुरू करें।
किसी जरूरतमंद को अनाज का दान करें।
अपने माता-पिता को समय दें और उनका आशीर्वाद लें।
धनु राशि के लोगों के लिए भगवान सूर्य को लाल फूल अर्पित करना शुभ माना जाता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।