धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपका जीवनसाथी से कोई वाद विवाद होने की समस्या चल रही है। आपको ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलता दिख रहा है। आप अपने काम की योजनाओं को किसी बाहरी व्यक्ति से उजागर ना करें, नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकते हैं। मित्रों के साथ आप कुछ समय मौजमस्ती करने में व्यतीत करेंगे। संतान की तरक्की में आ रही बाधाएं दूर होगी। आप अपने कामों को किसी दूसरे के भरोसे ना छोड़ें। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।