धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। मित्रों के साथ आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आप आराम के मूड में रहेंगे। आपको अपनी किसी काम को सोचसमझकर करना होगा। आप अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम बनाए रखें। कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोग यदि किसी काम को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड होंगे, तो बाद में उसमें उन्हें समस्या अवश्य आएगी।