धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आप उसमें अपने माता-पिता से आशीर्वाद अवश्य लेकर जाएं और कोई जरूरी जानकारी लीक ना होने दें। परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे, जो लोग बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत है, वह आज बचत की योजना में अच्छा खासा धन लगाएंगे। आपको अपने किसी मित्र के लिए कुछ रूपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है। आपको ससुराल पक्ष से आज धन लाभ मिलेगा, लेकिन जीवनसाथी को करियर में तरक्की करते देख आज आपको खुशी होगी।