धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको कारोबार में किसी नई डील को फाइनल करने का मौका मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कहा सुनी होने से परिवार का माहौल खराब रहेगा। आप किसी मन्नत को पूरा करने के लिए धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपका यदि कोई काम लंबे समय से रुका हुआ था, तो उसके भी पूरा होने की संभावना है। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।