धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपका कोई संपत्ति संबंधित मामला सुलझ जाएगा, जिसके बाद फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आपको किसी की कही सुनी बातों में आकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा, नहीं तो बाद में गलत साबित हो सकता है और आपको समस्या होगी। आपकी किसी बचपन के मित्र से आज लंबे समय बाद मुलाकात होगी। पिताजी को आप किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं, जिसमें आप वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं। आपको अपने आस-पड़ोस में हो रहे वाद विवाद में चुप रहना बेहतर रहेगा।