धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आपके चारों ओर का वातावरण अशांतिपूर्ण रहेगा जिसके कारण आपका किसी भी कार्य में मन नहीं लगेगा। आपको अपने किसी प्रिय की मदद के लिए आगे आना पड़ सकता है। यदि कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो,तो आपको उसमें धैर्य बनाकर रखना होगा,नहीं तो आपके शत्रु इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। आप किसी नए व्यवसाय को करने की सोचेंगे,लेकिन आपको अभी कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा,नहीं तो उसमें आपको कोई भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपकी किसी ऐसे मित्र से मुलाकात होगी,जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे।