धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन विद्यार्थियों के ज्ञान में वृद्धि लेकर आएगा। आपके अंदर दान पुण्य व परोपकार की भावना बढ़ेगी। धार्मिक कामो के प्रति रुचि भी खूब बढ़ेगी। आपको किसी नए काम में निवेश करना भाग्य की ओर से बेहतर रहेगा। सायंकाल के समय आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा व अपने खान-पान पर संयम बनाए रखें। आपको किसी दोस्त की मदद से धन लाभ मिलता दिख रहा है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगा, जो लोग किसी नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें अभी कुछ समय पुरानी में रुकना बेहतर रहेगा।