धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप बुद्धि और विवेक से यदि कोई निर्णय लेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों को आप कल पर ना टाले। मित्रों का आपको भरपूर मात्रा में सहयोग मिलेगा। आपके कुछ पुराने राज परिवार के सदस्यों के सामने आ सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। यदि आपका कोई मामला कानून में लंबे समय से लंबित था, तो उसमें भी आपको जीत मिलेगी।