धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कुछ अच्छे व गणमान्य लोगों से मेल मिलाप करने का मौका मिलेगा, लेकिन आपकी किसी मनवांछित इच्छा की पूर्ति होने के कारण आप धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी कुछ आर्थिक योजनाओं को बल मिलेगा, जिसके कारण आपको लाभ भी अधिक होगा, लेकिन आप आय से अधिक धन व्यय करेंगे, जो बाद में आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। आज आपको संतान की ओर विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत कार्य की ओर अग्रसर हो सकते हैं।