धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सेहत में उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए अपने इनकम के सोर्स को बढ़ाने की कोशिश करेंगे, जिसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। नौकरी में कार्यरत लोग पार्ट टाइम कार्य को करने के लिए भी समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आपकी संतान को शिक्षा में मनचाहे परिणाम मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, जो जातक विदेशों से व्यापार करते हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।