धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। सट्टेबाजी में धन का निवेश करने वाले लोग आज थोड़ी सावधानी बरतें। आप कार्यक्षेत्र में कुछ विशेषकर दिखाने की कोशिश में दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे, जिससे आप अपने काम में भी लटक सकते हैं। यदि आप परिवार में किसी सदस्य के शारीरिक स्वास्थ्य को लेकर चिंतित चल रहे थे, तो वह चिंता भी दूर होगी और परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता का आपको पूरा साथ मिलेगा, लेकिन आज आप कोई जरूरी जानकारी किसी बाहरी व्यक्ति से साझा ना करें।