धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए कुछ नई उपलब्धियां लेकर आएगा, लेकिन आपको अपने कामों को समय से पूरा करने के लिए अपने आलस्य को त्यागना होगा, तभी आप अपने कामों को पूरा कर पाएंगे। यदि पारिवारिक रिश्तों में कुछ अनबन चल रही है, तो उसे भी आप बातचीत के जरिए दूर करने में कामयाब रहेंगे। आपको किसी काम में जोखिम उठाने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को प्रमोशन मिलने से उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।