धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए समस्याएं लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी दूसरे की सलाह पर काम करने के कारण आपका मन परेशान रहेगा। आप किसी काम के चलते छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। लेनदेन से संबंधित कोई मामला आपके लिए सिर दर्द बन सकता है। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आपकी किसी मन की इच्छा के पूर्ति होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। जल्दबाजी में आप कोई काम न करें।